बरकरार रहा असमंजस
इज्जतनगर, बारादरी, किला, प्रेमनगर, श्यामगंज, रामपुर गार्डन, परतापुर, नॉर्थ सिटी, स्वालेनगर, सुभाषनगर, भरतौल, हाफिजगंज, नवाबगंज, आंवला, मीरगंज आदि इलाकों में लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। यह आवाज कहां से आई, इस पर असमंजस रहा। प्रकरण पर एयरफोर्स के अधिकारियों और रक्षा जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी गतिविधि के संबंध में जानकारी से साफ इन्कार किया।
वायुसेना के सेवानिवृत्त अफसर ने बताया राज
सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट और सार्जेंट राकेश विद्यार्थी के मुताबिक जब लड़ाकू विमान हवा की गति से तेज उड़ान भरते हैं, तब कुछ देर बाद तेज आवाज होती है। आसमान में कई जगह वैक्यूम होता है, जहां तेज ध्वनि विस्फोटक की तरह गूंजती है। बरेली में एयरबेस है। यहां लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं। संभवत: यही कारण रहा होगा। इसे सोनिक बूम कहते हैं। यह एक मैक से ज्यादा तेजी से उड़ान भरने पर होता है।