फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: बरेली के युवा एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी का कोरोना संक्रमण से निधन

Tue, 04 May 2021 12:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने सोमवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।
विज्ञापन
डॉ. प्रशांत चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने सोमवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।

विज्ञापन

 
मूल रूप से गाजियाबाद की शास्त्रीनगर कॉलोनी के निवासी डॉ. प्रशांत (38) ने 12 अप्रैल को ही बरेली में कार्यभार ग्रहण किया था। कुछ ही दिन बाद वे कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रशासन ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

डॉ. प्रशांत के पिता डीबी सिंह सेवानिवृत्त जिला जज हैं। डॉ. प्रशांत के निधन पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें