फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी धारावाहिकों में छा गई बरेली की गरिमा 

Wed, 03 May 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Bareilly's dignity in TV serials - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। बिहारीपुर की गरिमा अरोरा भी इसमें शामिल हो गई हैं। बालाजी टेलीफिल्म के युवा सीरियल के लिए गरिमा का चुनाव किया गया है। यह जल्द ही शुरू होगा। इसमें गरिमा ने लीड हीरो की बहन का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन

एक मई को सावधान इंडिया में गंदा मामा नाम के एपिसोड में प्रमुख भूमिका निभाई है। दिसंबर 2016 में मुंबई गई गरिमा अरोरा ने पांच महीने में करीब छह सीरियल में काम किया है। इसमें परदेस में है मेरा दिल में निगेटिव किरदार निभाया। कुमकुम भाग्य धारावाहिक में पूरब की बहन बनी थीं। इसके अलावा सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में गरिमा दिख चुकी हैं। गरिमा के पिता अमरनाथ अरोरा इस दुनिया में नहीं हैं, इनकी मां सुनीता अरोरा ने खूब सहयोग किया। गरिमा की बड़ी बहन ज्योत्सना कपूर और सुरभि ने भी मुंबई के लिए हौसला बढ़ाया। रामभरोसे से इंटर करने के बाद बरेली कॉलेज में गरिमा बीए द्वितीय कर रही थीं। बालाजी के साथ उनका एक साल का अनुबंध हुआ है। गरिमा को बीआरवी म्यूजिकल ग्रुप के बिलाल खान, शहरे अंजुम, हाफिज खान, जमील विजिटर, जमील अली ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें