फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने तीन छात्रों के साथ छात्रा को बनाया मुर्गा, भड़के छात्र

Wed, 11 Dec 2019 12:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एक विभाग में मौखिक परीक्षा ले रहे शिक्षक पर तीन छात्रों के साथ एक छात्रा को भी मुर्गा बना देने का आरोप लगा है। इससे विश्वविद्यालय के छात्रों का गुस्सा भड़क गया है।  छात्रों ने पहले छुट्टी पर गए एचओडी से फोन पर इसकी शिकायत की, फिर एक शिक्षक से भी इसकी शिकायत की। हालांकि विभाग के डीन ऐसी किसी शिकायत मिलने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक एक विभाग में कुछ दिन पहले वायवा ले रहे शिक्षक ने कुछ छात्रों से लैब का नाम पूछ लिया। वे सही जवाब नहीं दे पाए तो शिक्षक ने तीन छात्रों के साथ एक छात्रा को भी मुर्गा बनने को कहा।

छात्रों का कहना है कि हैरत में आई छात्रा ने पूछा- क्या मैं भी मुर्गा बनूं? इस पर शिक्षक ने कहा- क्या तुम्हें अलग से कहना पड़ेगा? छात्रा को भी मुर्गा बनना पड़ा। यह घटना सार्वजनिक होने के बाद भड़के छात्रों ने इसकी शिकायत फोन पर अपने एचओडी से की। उन्होंने छुट्टी पर बाहर होने की बात कहते हुए बताया कि वह लौटकर इस मामले का संज्ञान लेंगे, साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। छात्रों ने इसकी शिकायत एक अन्य शिक्षक से भी की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शिक्षक बोले, "मुर्गा बनाने को कहा था, बनाया नहीं था"


वहीं आरोपी शिक्षक का कहना है कि वायवा के दौरान लैब का नाम पूछने पर कोई विद्यार्थी नहीं बता पाया। इनमें कई छात्र और एक छात्रा थी। इस पर उन्होंने बस इतना कहा था कि तुम लोग क्या पढ़ाई करते हो, अभी तुम लोगों को मुर्गा बना दूंगा। इसी पर छात्र नोकझोंक करने लगे। किसी भी छात्र या छात्रा को मुर्गा नहीं बनाया गया। यह शिकायत पूरी तरह झूठी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें