गांव सिल्हुआ निवासी 60 वर्षीय प्रीतपाल सुबह खेत पर जाते समय कुत्ते ने काट लिया। गांव मलिका निवासी 25 वर्षीय प्रितविन्दर को पुवायां रोड पर गन्ना मिल, गांव पिपरिया निवासी 45 वर्षीय कामता को खुटार, गांव खंडसार निवासी उमाकांत की पत्नी खजाना देवी, गांव रसवां कलां निवासी शिवनारायन सिंह की 65 वर्षीय पत्नी बड़ी वेटी, गांव सरेली निवासी 55 वर्षीय छोटे अली को पागल कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलों ने बताया है कि पागल कुत्ते ने करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को काट कर घायल कर दिया है। कुछ घायलों ने अपना इलाज खुटार के निजी अस्पताल में कराया है। पागल कुत्ते के आतंक से काफी लोग बेहद परेशान हैं। बता दें कि लोगों ने पकड़वाने की मांग की है।