फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली रेंज के नए आईजी अजय साहनी ने संभाला चार्ज, कहा- साइबर क्राइम की रोकथाम प्राथमिकता

Thu, 08 May 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली रेंज के नए आईजी अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने बुधवार रात बरेली पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसरों ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
नवागत आईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली रेंज के नवागत आईजी अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात बरेली पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसरों ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद नवागत आईजी बृहस्पतिवार को सुबह मीडिया से मुखातिब हुए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं। 

विज्ञापन


आईजी अजय साहनी ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम हो रहा है। इसकी रोकथाम हमारी प्राथमिकता है। हमारे लोग इसके लिए प्रशिक्षित हों। सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित हुए हैं। साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। पब्लिक के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए स्कूलों का सहयोग लिया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा। समय-समय वह खुद भी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। आईजी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द कामय रहे। सभी लोग मिलजुल कर रहें। जो कोई भी खुराफात करेगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- UP News: जाली जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कॉलेज का शिक्षक और उसका भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं नए आईजी
डॉ. राकेश कुमार सिंह बरेली रेंज के आईजी पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने अपने पद का प्रभार एसएसपी अनुराग आर्य को दे दिया था। अब पांच दिन बाद बरेली रेंज के लिए आईजी का चयन कर लिया गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी रहे अजय साहनी को बरेली रेंज के आईजी पद पर भेजा गया है। नए आईजी अजय कुमार साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं।

अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस हैं। एक प्रतिष्ठित मैगजीन के सर्वे में साहनी को देश के सर्वश्रेष्ठ 50 आईपीएस में शुमार किया जा चुका है। उनकी तैनाती के बाद बरेली रेंज के चारों जिलों में हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों पर कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें