फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली की नब्ज टटोलने आए दत्तात्रेय होसबोले

Sun, 04 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले चार दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। संघ ने विधानसभा चुनाव तक उनको उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है इसलिए माना जा रहा है कि सह सरकार्यवाह यहां भाजपा के लिए चुनावी नब्ज टटोलने के लिए आए हैं। चारों दिन वह समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से रूबरू होंगे। शनिवार शाम को उद्यमी अरुण गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सह सरकार्यवाह ने कहा कि आज की परिस्थतियों में हम सबको समाज का विश्वास कायम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. एपी सिंह समेत संघ के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। भाजपा से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीव अग्रवाल के अलावा शहर के कई चिकित्सक तथा उद्यमी वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रविवार को सुबह भी सह सरकार्यवाह नैनीताल रोड पर एक बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दत्तात्रेय होसबोले ने संघ के दायित्ववान पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की स्थिति का भी जायजा लिया है। प्रत्येक विधानसभा के समीकरण और दावेदारों के नाम पर चर्चा की। हालांकि विभाग संपर्क प्रमुख अरविंद बंसल का कहना है कि सह सरकार्यवाह चार दिवसीय दौरे पर चुनाव के सिलसिले में नहीं बल्कि संघ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजनाओं के सिलसिले में जानकारी देने आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें