फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली प्रीमियर लीग दिसंबर में, रणजी खिलाड़ियों की उपस्थिति से बढ़ेगा रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में युवा प्रतिभाओं को मिलेगा अपने खेल को निखारने का अवसर
विज्ञापन


बरेली। दिसंबर में होने जा रही बरेली प्रीमियर लीग इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें रणजी, विजय हजारे ट्रॉफी, काउंटी स्तर पर खेलने वाले कई नामचीन खिलाड़ी शिरकत करेंगे। कोई खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरेगा तो कोई मेंटर की भूमिका में नजर आएगा।
आयोजन सचिव व क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत, बरेली के कोषाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि लीग में प्रदेश स्तर के चयनकर्ता भी मौजूद रहेंगे ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय टीमों में जगह बनाने का अवसर मिल सके। लीग के माध्यम से युवा और घरेलू स्तर के खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। इससे उनके खेल कौशल में निखार आएगा और उनके भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों की रहेगी मौजूदगी

अरुणाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम के खिलाड़ी जगदीश अग्रवाल इस बार बरेली प्रीमियर लीग में नजर आएंगे।

मुंबई से अपने खेल की शुरुआत करने वाले शोएब सिद्दीकी रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, यूपी टी-20 लीग में प्रतिभाग कर चुके हैं।

मिर्जा दानिश आलम पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो वर्ष 2025 से लगातार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सक्रिय रहे हैं।

भारतीय रेलवे की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल चुके शहर के खिलाड़ी युवराज सिंह, इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं और बीसीसीआई की सेंट्रल जोन टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

बड़ौदा की ओर से खेलने वाले विशाल यादव, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल चुके हैं।

एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) के विशेषज्ञ तेज गेंदबाज कैलाश सोलंकी भी इस बार बरेली प्रीमियर लीग में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें