फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग की कार समेत 31 वाहन सीज, बरेली में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Wed, 21 May 2025 06:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने मंगलवार को अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित 31 वाहनों को सीज कर दिया गया। इनमें 28 बसें हैं। 
विज्ञापन
एसपी सिटी व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर 31 अनधिकृत वाहनों को सीज करने के बाद जब्त कर लिया। इनमें सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग की कार के साथ ही अनधिकृत रूप से दौड़ रहीं 28 बसें भी शामिल हैं। पीलीभीत बाइपास पर एक कार बाजार में खड़ीं 150 कारों का चालान भी किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर मंगलवार को एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने सेटेलाइट बस अड्डा और चौपुला के आसपास वाहन चेकिंग की। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान विधायक लिखी कार दिखी। कार में कोई विधायक मौजूद नहीं था।

28 बसें भी जब्त 
पुलिस ने कार रोक कर चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार पूर्व सपा विधायक सुल्तान बेग की है। कागजात पूरे न होने पर कार को सीज कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर दौड़ रहीं 28 अनधिकृत बसों को भी सीज कर जब्त कर लिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: अवैध निर्माण पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन स्थानों पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन


ये बसें अनफिट थीं। इनमें कई की 15 साल मियाद भी पूरी हो चुकी है। कुछ बसों के चालकों के पास कागजात भी नहीं थे। पीलीभीत बाइपास पर एक कार बाजार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यहां सैकड़ों कारें खड़ी कर अतिक्रमण किया गया था। पुलिस ने 150 कारों का चालान कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें