बकरे को टेंपो में लादकर ले गए थे चोर
श्यामगंज चौकी प्रभारी ललित कुमार ने शनिवार सुबह आसिम से बात करके इलाके के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता लगा कि एक टेंपो से बकरा ले जाया गया था। टेंपो के नंबर से मौजूदा मालिक का पता लगाने और फिर सर्विलांस से उसकी लोकेशन पता करने में पुलिस को पांच घंटे लगे।
ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
पुलिस ने बिथरी थाना क्षेत्र की रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी तालीम और सोनू को हिरासत में ले लिया। सोनू टेंपो चालक है और तालीम चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है। चूंकि तीन दिन तक बकरीद पर कुर्बानी होनी है, इसलिए तालीम इस बकरे को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। फिलहाल बकरा आसिम की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।