फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गोलीकांड: दो असलहा सप्लायर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, बदमाशों को मुहैया कराए थे तमंचे

Sun, 30 Jun 2024 10:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली गोलीकांड के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। इन दोनों ने 22 जून को हुई फायरिंग की घटना में शामिल बदमाशों को तमंचे मुहैया कराए थे। 
विज्ञापन
घायल बदमाशों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने घटना वाले दिन बदमाशों को तमंचे मुहैया कराए थे। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इधर ,पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ में पकड़े गए केपी यादव व सुभाष को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीलीभीत बाईपास पर 22 जून को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 21 अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाए हैं। इनमें हाफिजगंज के रिठौरा कस्बे के खाता गांव निवासी धनुष यादव उर्फ गुर्गा के अलावा किला के सुर्खा चौधरी कस्बा निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला भी शामिल है। 

मुठभेड़ में सिपाही भी घायल हुआ 
पुलिस को पता चला था कि इन्हीं दोनों लोगों ने घटना वाले दिन लड़कों को तमंचे मुहैया कराए थे। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एयरफोर्स ग्राउंड के पास वैसपुर गुलड़िया नहर के किनारे दोनों आरोपी एक सेंट्रो कार से कहीं जा रहे हैं। यहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के घुटनों से नीचे गोली लगी। वहीं सिपाही आशीष शुक्ला के घायल होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। सफेद रंग की सफेद सेंट्रो कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। इस पर नंबर नहीं था। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम का कहना है कि पकड़े गए दोनों युवक शातिर बदमाश हैं। इनमें मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि जबकि धनुष यादव पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। इधर, पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर केपी यादव व सुभाष को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

हिस्ट्रीशीटर केपी यादव से पूछताछ में मिले अहम सुबूत
पुलिस ने शनिवार रात को हिस्ट्रीशीटर केपी यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस को केपी से पूछताछ में तमाम जानकारियां मिली हैं। केपी ने ही राजीव राना से प्लाट पर कब्जे का बयाना लिया था। बताते हैं कि 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। लड़कों के इंतजाम करने का जिम्मा केपी यादव का ही था। पुलिस ने केपी से पूछताछ में उन लड़कों के नाम भी पता कर लिए जो घटना वाले दिन मौके पर थे। इसी आधार पर 21 लोगों के नाम मुकदमे में बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन

संजय राना की तलाश तेज
इज्जतनगर पुलिस ने फायरिंग के मामले में अभी तक सामने आए अहम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें राजीव राणा उसके दो भाई व दो बेटों के साथ ही उसकी गाड़ी का चालक भी जेल में हैं। उसका मुख्य साथी केपी यादव व सुभाष भी रविवार को जेल भेज दिए गए। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम ने बताया कि राजीव का भाई संजय भी आरोपी है। उसकी तलाश की जा रही है। एसओजी व सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें