फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली प्लाईबोर्ड फैक्टरी कुर्क, जीएसटी के 22 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर हुई कार्रवाई

Wed, 21 Jan 2026 10:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में राज्य कर विभाग ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बरेली प्लाइबोर्ड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी को कुर्क कर लिया है। विभाग ने जीएसटी के 22 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में राज्य कर विभाग ने बकाया कर वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बरेली प्लाइबोर्ड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी को कुर्क (जब्त) कर लिया है। फर्म पर वस्तु एवं सेवा कर के करीब 22 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। 

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फर्म ने इस मामले में हाईकोर्ट की शरण ली थी, पर वहां से पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया। बार-बार चेतावनी के बावजूद कर जमा नहीं करने पर विभाग ने फैक्टरी को कुर्क कर लिया। बताया जाता है कि राज्य कर विभाग की टीम ने पहले भी कई बार फर्म का सर्वे किया था, लेकिन ऊंची पहुंच के कारण मामला निपटा दिया जाता था। यहां से बना माल दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजा जाता था।  

अन्य बकायेदारों को सख्त संदेश
इस कार्रवाई के जरिये राज्य कर विभाग ने जनपद के अन्य बकायेदारों को भी कड़ा संदेश दिया है। अफसरों ने स्पष्ट किया है कि जिन भी इकाइयों पर जीएसटी बकाया है, वे उसे समय रहते जमा करा दें। कर चोरी या भुगतान में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त आयुक्त केके गुप्ता ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से की गई है। इस दौरान उप आयुक्त डीके सिंह, सहायक आयुक्त गौरव सिंह, अविरल मुद्गल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें