फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता आत्महत्या प्रकरण: सराफ ससुर और देवर को पुलिस ने भेजा जेल, मृतका के पति और सास की तलाश

Tue, 31 Jan 2023 02:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बारादरी क्षेत्र में दो साल पहले निकिता अग्रवाल का शव फंदे से लटका मिला था। मायका पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दो साल पुराने निकिता अग्रवाल आत्महत्या मामले में विवेचक ने आरोपी सराफ ससुर सुरेश अग्रवाल व देवर राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लैब से सुसाइड नोट के लिखावट मिलान के बाद गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र में 2021 में निकिता अग्रवाल नाम की महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में निकिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के सराफ परिवार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। 

बाद में विवेचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। यहां एएसआई वकार अहमद मामले में विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने निकिता के शव के पास मिले उस सुसाइड लेटर को लैब भेजा था जिसमें उसने दहेज उत्पीड़न की खातिर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी देवर और ससुर भेजे गए जेल - फोटो : अमर उजाला

निकिता ने ही लिखा था सुसाइड नोट 

विवेचक के मुताबिक इस सुसाइड नोट का मिलान होने से पुष्ट हो गया कि निकिता ने ही परेशान होकर पत्र लिखा था। पुलिस ने सुरेश अग्रवाल व राहुल अग्रवाल को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ही सराफ हैं। 

इनकी एक दुकान आलमगिरिगंज बाजार और दूसरी सिविल लाइंस में है। विवेचक के मुताबिक निकिता का पति नितेश अग्रवाल व सास संतोष कुमारी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें