फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : शोहदों से डरकर छात्रा ने करा लिया मुंडन, फिर भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया

Sun, 16 Jan 2022 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर/बरेली

सार

स्कूल और कोचिंग जाते समय छेड़ते थे शोहदे, बालों को लेकर करते थे कमेंट। शोहदों से तंग आकर घर छोड़ चुका है परिवार, दो शोहदों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट।
विज्ञापन
up police - फोटो : @ghaziabadpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा नौ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा के पीछे पड़े शोहदे अजय और विकास ने उसका स्कूल व कोचिंग जाना मुश्किल कर दिया। उसने तंग आकर छात्रा ने अपना मुंडन करा लिया लेकिन शोहदों ने पीछा नहीं छोड़ा। छात्रा के पिता ने फरीदपुर थाने में शिकायत की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर छोड़ दिया। शनिवार को मामले की शिकायत सीओ एसके राय से की गई तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि दोनों शोहदे लंबे समय से उनकी बेटी के पीछे पड़े हैं। वह स्कूल या कोचिंग जाती है तो उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते थे। आरोपियों का घर उनसे कुछ ही दूरी पर है इसलिए अक्सर उनके घर के आसपास ही घूमते रहते हैं। शोहदों के डर से उनकी बेटी ने घर से निकलना छोड़ दिया। शोहदे उनकी बेटी के बालों को लेकर कमेंट करते थे, इस वजह से उसने गुस्से में आकर अपना मुंडन करा लिया। 

मगर शोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उसे परेशान करते रहे। 13 जनवरी की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी कोचिंग पढ़कर आ रही थी तो शोहदों ने उसका हाथ पकड़ लिया और खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। उन्होंने इसकी शिकायत थाना फरीदपुर में की तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा लेकिन सांठगांठ कर छोड़ दिया। इससे उनके हौसले और बढ़ गए। 
विज्ञापन


एक बार पलायन कर चुका है परिवार
छात्रा के पिता ने बताया कि उन लोगों ने शोहदों के घरवालों से शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। शिकायत के बाद शोहदे उन लोगों को धमकी देने लगे तो कुछ समय पहले वे लोग अपना मकान छोड़कर दूसरी जगह जाकर रहने लगे। जब वे लोग अपने घर लौटे तो शोहदों ने फिर से उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया।

सीओ से की शिकायत तो दर्ज हुई रिपोर्ट
थाने में तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो शनिवार को छात्रा के पिता उसको लेकर सीओ फरीदपुर एसके राय से मिले। उन्होंने दोनों लोगों की पूरी बात सुनकर फरीदपुर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शाम करीब चार बजे दोनों शोहदों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


छात्रा अपने पिता के साथ मेरे पास आई थी। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
- एसके राय, सीओ फरीदपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें