85 हजार मतदाता मिले अपात्र
जिले के 34 लाख मतदाताओं में से 85,001 मतदाता विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए हैं। इनमें 34,107 मृतक वोटर हैं। 3,143 मतदाता अपने घरों पर मौजूद नहीं मिले। 38,231 मतदाता वर्तमान बूथ क्षेत्र से दूसरे स्थलों पर शिफ्ट हो चुके हैं। 8,990 ऐसे मतदाता भी मिले जो दूसरे क्षेत्रों में शिफ्ट होने के बाद वहां की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पंडित राधेश्याम कथावाचक के नाम पर होगा जीआईसी ऑडिटोरियम, लगाई जाएगी प्रतिमा
धीमी फीडिंग के लिए फटकार, तेजी पर मिलेगा उपहार
रिठौरा में एसआईआर अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगे कैंप का एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने निरीक्षण किया। एक-एक बीएलओ से मतदाता प्रपत्र जमा करने की स्थिति की जानकारी ली। धीमी फीडिंग मिलने पर फटकार लगाई। अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने की बात कही।
बीएलओ दुर्गा सिंह, वर्षा गुप्ता, दीक्षा सिंह, सीमा यादव ने बताया कि कुछ इलाकों के मतदाता गणना प्रपत्र भरकर जमा करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों, कोटेदारों को बीएलओ का सहयोग करने के लिए कहा। नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी ने भी कैंप का निरीक्षण किया।