ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि असम सरकार के बीफ पर लगाए गए प्रतिबंध से मुसलमानों पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। शहाबुद्दीन रजवी ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमान बैगर बीफ खाए अपनी जिंदगी गुजारें। मौत और जिंदगी खुदा के हाथ में है।
विज्ञापन
बरेलवी मौलाना ने आगे कहा कि इस्लाम मज़हब बीफ खाने को लाज़िम करार नहीं देता है और न ही इसको खाने के लिए इस्लाम ने जरूरी बताया है। लोग अपनी पसंद के हिसाब से खाते पीते हैं। जहां मुसलमान बीफ खाते हैं तो गैर मुस्लिम लोग भी बीफ खाते हैं। अगर असम के मुख्यमंत्री यह समझते हैं कि मुसलमान बीफ नहीं खाएगा तो जिंदा नहीं रह सकता है तो वह गलत सोच रखते हैं।