रंजिश में एक जनवरी, 2022 को मौलाना ने महिला की फोटो अश्लील बनाकर जेठ के बेटे के मोबाइल पर भेज दी। अगले दिन उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कल्लू मियां की तकिया बाकरगंज में रहने वाले मौलाना नाजिम ने 50 हजार रुपये न देने पर प्रेमनगर क्षेत्र की एक महिला के फोटो एडिट कर अश्लील बना लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि मौलाना नाजिम उनके इलाके की मस्जिद में रहकर छोटे बच्चों को तालीम देता है। उनके दो बच्चे भी उससे तालीम हासिल कर रहे थे। 28 अक्तूबर, 2021 को उन्होंने मौलाना को नियाज के लिए घर बुलाया था। इसी बीच मौलाना ने चुपके से उनका फोटो खींच लिया।
कुछ दिन बाद मौलाना उनके घर पहुंचा और 50 हजार रुपये मांगे। उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो मौलाना अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। एक दिसंबर, 2021 को उनके पति बाहर से घर लौटे तो उन्होंने पूरा वाकया बताया। मस्जिद के मुतवल्ली को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मौलाना को मस्जिद से निकाल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे मौलाना और चिढ़ गया। उसे लगा कि महिला की शिकायत पर ही उसे मस्जिद से निकाला गया है। इसी रंजिश में एक जनवरी, 2022 को मौलाना ने महिला की फोटो अश्लील बनाकर जेठ के बेटे के मोबाइल पर भेज दी। अगले दिन उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।