फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कतर में आठ पूर्व नौसैनिकों की जान की बचाने को ठोस कदम उठाए मोदी सरकार; बरेली के मौलाना ने की अपील

Sat, 28 Oct 2023 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अगर हमारा विदेश मंत्रालय पहले से ही सक्रिय होता तो आज ये नौबत नहीं आती। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पूर्व नौसैनिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए सरकार उच्च स्तर पर कदम उठाए। 
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाए जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कतर की जेल में बंद पूर्व भारतीय नौ सैनिकों के बारे में जल्द से जल्द कोई बड़ा फैसला लें। उन्होंने कहा कि अगर हमारा विदेश मंत्रालय पहले से ही सक्रिय होता तो आज ये नौबत नहीं आती। पूर्व नौसैनिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए उच्च स्तर पर कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन


बरेली के मौलाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव देते हुए कहा कि भारत में दो धार्मिक व्यक्ति ऐसे हैं, जिनके अरब दुनिया और बिल खुसूस कतर सरकार से अच्छे संबंध हैं, इनकी सेवाएं लेकर ये बहुत बड़ा मसला हल हो सकता है। हजरत शेख अबुबकर अहमद ग्रंड मुफ्ती ऑफ इंडिया (केरला ) और दारूल उलूम देवबंद के मौलाना अरशद मदनी (देवबंद जिला सहारनपुर) की अरब दुनिया में बहुत इज्जत और सम्मान है। भारत सरकार इन उलमा से बात करे। उम्मीद है कि इन उलमा की मध्यस्थता से कतर सरकार पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- UP News: इस जिले में बुखार का कहर... 24 घंटे में किशोरी समेत 12 मरीजों की मौत; 240 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने आगे कहा कि आठ पूर्व भारतीय नौ सैनिकों के परिवार के साथ दुख और परेशानी की घड़ी में भारत का मुसलमान सहानभूति और हमदर्दी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम खुदा से दुआ करते हैं कि ये लोग जल्द से जल्द कैद से आजाद हो और परिवार के सदस्यों को सब्र करने की तौफीक दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें