फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : जीवनसाथी डॉट काम पर सपनों के राजकुमार ही नहीं, ब्लैकमेलर भी हैं, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार

Tue, 12 Apr 2022 01:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

युवती के मुताबिक एक दिन युवक ने जरूरत बताकर उससे 20 हजार रुपये ले लिए। 27 फरवरी 2022 को वह युवक से मिली तो उसने 35 हजार रुपये फिर ले लिए। इसके बाद भी उसने कई बार उससे पैसे लिए। धीरे-धीरे उसका ब्लैकमेलर का रूप सामने आने लगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवनसाथी की तलाश में मदद करने वाली वेबसाइटों पर ठग और ब्लैकमेलर भी अपने शिकार तलाश रहे हैं। जीवनसाथी डॉट कॉम पर रिश्ता तय होने के बाद शाहजहांपुर के युवक ने बरेली की युवती से मोटी रकम झटक ली और फिर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। पीड़ित युवती ने एसएसपी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पहुंची बारादरी इलाके में रहने वाली युवती ने बताया कि जीवनसाथी डॉटकॉम पर उसने अपनी आईडी बनाई थी। इसी के जरिये शाहजहांपुर के एक युवक से उसकी रिश्ते की बात हुई। उनके माता-पिता की सहमति के बाद दोनों लोगों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। युवक अक्सर बरेली आने लगा। दोनों साथ में घूमने-फिरने भी लगे।

युवती के मुताबिक एक दिन युवक ने जरूरत बताकर उससे 20 हजार रुपये ले लिए। 27 फरवरी 2022 को वह युवक से मिली तो उसने 35 हजार रुपये फिर ले लिए। इसके बाद भी उसने कई बार उससे पैसे लिए। धीरे-धीरे उसका ब्लैकमेलर का रूप सामने आने लगा। पैसे देने में टालमटोल या इनकार करने पर वह उसे आपसी संबंधों की बात रिश्तेदारों को बताकर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि उसे शक हुआ तो उसने युवक का प्रोफाइल दोबारा चेक किया। पता चला कि उसने जीवनसाथी डॉट कॉम से अपना प्रोफाइल डिलीट कर दिया है। उसने उससे दूरी बना ली तो वह ने नए-नए मोबाइल नंबरों से उसे फोन करके परेशान कर रहा है। युवती की शिकायत पर एसएसपी ने जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें