पीलीभीत से आने वाली ट्रेनें इज्जतनगर और बदायूं से आने वाली ट्रेनें सिटी स्टेशन तक आएंगी
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल कुदेशिया रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने के लिए रविवार को छह घंटे का ब्लॉक लेगा। तकनीकी कारणों से कुदेशिया रेलवे क्रासिंग को भी छह घंटे बंद रखा जाएगा। इस दौरान लोग कुदेशिया फ्लाईओवर से गुजर सकेंगे। इस बीच पीलीभीत और लालकुआं से आने वाली ट्रेनें इज्जतनगर स्टेशन और बदायूं की ओर से आने वाली ट्रेनें सिटी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी।
इज्जतनगर रेल मंडल कुदेशिया रेलवे क्रासिंग पर ढाई करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास बनाएगा। अंडरपास के लिए ब्लॉक रखने के लिए रेलवे छह घंटे इस रेलवे क्रासिंग से ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। अंडरपास बनने के बाद कुदेशिया रेलवे क्रासिंग हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक का ब्लॉक लिया जाएगा। इस बीच कासगंज से लालकुआं जाने वाली ट्रेनें सिटी स्टेशन और पीलीभीत से कासगंज जाने वाली ट्रेनें इज्जतनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी।
शार्ट टर्मिनेशन
पीलीभीत से बरेली आने वाली पैसेंजर 05386 डाउन, 05330 डाउन पैसेंजर, 05335 अप पैसेंजर ट्रेन सिटी स्टेशन न जाकर इज्जतनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनट होगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
05321 अप बरेली सिटी-टनकपुर डेमू, 05329 अप बरेली सिटी-पीलीभीत पैसेंजर, 05327 अप बरेली सिटी-लालकुंआ और 05369 कासगंज-लालकुंआ कासगंज के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन से चलाई जाएगी। 05335 अप काशीपुर-कासगंज बरेली सिटी से कासंगज जाएगी। टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर स्टेशन से करीब डेढ़ घंटे देरी से चलेगी।