शहरवासियों ने सद्भावना पुलाव में दिया योगदान
- फोटो : अमर उजाला
पदाधिकारियों ने कहा कि सद्भावना रथ का दायरा बढ़ाया जाए, ताकि और लोग भी इस मुहिम में जुड़ सकें। उनके अनुरोध पर रथ अब जिला पंचायत के निकट, डीडपुरम, एकतानगर, सैलानी, मालियों की पुलिया व अन्य बाजारों में भी निर्धारित समय पर पहुंचेगा। लोगों से अपील है कि एक-एक मुट्ठी चावल देकर अभियान में सहभागी बनें। चावल के योगदान समेत सद्भावना पुलाव के वितरण में भी सहयोग की बात कही। सोशल मीडिया ग्रुपों में भी प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
25 वार्डन ने एक-एक मुट्ठा चावल किए दान
अमर उजाला कार्यालय परिसर पहुंचकर नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग के 25 वार्डन ने एक-एक मुट्ठी चावल दान किया। डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल शर्मा, स्टाफ अफसर आलोक शंखधार, जफर इकबाल बेग, आईसीओ सुनील यादव, पोस्ट वार्डन विशाल शर्मा, दीप्तांशु दीक्षित, सत्यपाल मौर्य, हरपाल सिंह, सेक्टर वार्डन ओम प्रकाश कश्यप, दीपांश, जतिन शर्मा, आदित्य शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली के पदाधिकारियों ने भी सद्भावना पुलाव मुहिम में शामिल होते हुए अमर उजाला कार्यालय परिसर पहुंचकर एक-एक मुट्ठी चावल दान किया। इसमें अभय अग्रवाल, पवन निहलानी, सुभाष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, प्रशांत सक्सेना आदि शामिल रहे।
शहरवासियों ने सद्भावना पुलाव में दिया योगदान
- फोटो : अमर उजाला