लॉकडाउन में फैलने वाली भ्रामक खबरें लोगों के लिए तो मुसीबत बन ही रही हैं, पुलिस को भी परेशान कर रही हैं। पुराने वीडियो को लोग वायरल कर माहौल खराब करना चाहते हैं, वहीं कुछ लोग वीडियो एडिटिंग कर सोशल साइट्स पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही एक मामले में गाजियाबाद के विद्यार्थी परिषद नेता ने ट्वीट कर बरेली में महिला इंस्पेक्टर वंदना तिवारी की हत्या होने की खबर वायरल कर दी।आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के लोगों ने यह किया है।