फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के पहले मेयर राजकुमार अग्रवाल का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 21 Oct 2024 06:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली में भाजपा की सियासत के महारथी और शहर के पहले मेयर ( तत्कालीन पद नगर प्रमुख) राजकुमार अग्रवाल (88) का सोमवार सुबह सात बजे निधन हो गया। वह 17 अक्तूबर से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर बाद सिटी श्मशान भूमि पर बेटे रवि प्रकाश अग्रवाल उन्हें मुखाग्नि दी। अभी 15 अक्तूबर को उन्होंने अपना 88वां जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन


राजकुमार अग्रवाल के निधन की सूचना पर रामपुर गार्डन स्थित उनके निवास पर व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वजातीय लोगों का तांता लग गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देर रात तक लोग उनके आवास पर पहुंचते रहे। लोगों ने उनसे जुड़ीं यादें साझा कीं। 

राम मंदिर आंदोलन के दौरान गए थे जेल 
राजकुमार अग्रवाल पहले आरएसएस से जुड़े थे और फिर राजनीतिक रूप से जनसंघ व भाजपा के साथ सक्रिय हुए। इमरजेंसी का विरोध और राम मंदिर आंदोलन का समर्थन करने पर वह जेल गए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे और जब 1989 में भाजपा ने महानगर पालिका के नगर प्रमुख पद के लिए उनका चयन किया तो उन्होंने पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप बहुमत न होने के बाद भी जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार अग्रवाल को अंतिम विदाई देने के लिए विधायक संजीव अग्रवाल, डीसी वर्मा, महापौर उमेश गौतम, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी समेत अन्य राजनीतिक दिग्गज मौजूद रहे।

कब से कब तक रहे नगर प्रमुख
पहली बार 10 फरवरी 1989 से 28 नवंबर 1990
दूसरी बार 19 अगस्त 1991 से सात फरवरी 1994
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें