फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Encounter: संभल से आई पत्नी... कब्रिस्तान में दफनाया 'शैतान' का शव; मुठभेड़ में मारा गया था इफ्तेकार

Sun, 12 Oct 2025 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान के शव को कैंट के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। रविवार को उसकी पत्नी बरेली पहुंची। इसके बाद इफ्तेकार के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। 
विज्ञापन
एक लाख रुपये का इनामी बदमाश था इफ्तेकार उर्फ शैतान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नौ अक्तूबर की सुबह मुठभेड़ में मारे गए बदमाश इफ्तेकार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान का शव रविवार को कैंट क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। तीन दिन से पुलिस उसके 15 नाम और सात पते लेकर घूम रही थी, लेकिन उसका सही पता नहीं मिल सका था। एक लाख के इनामी बदमाश शैतान की पत्नी संभल से यहां पहुंची। पुलिस व संस्था अवाम-ए-खिदमात कमेटी के सहयोग से शव को दफन कराया। बदमाश के चार बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शैतान अपनी बस्ती से एक लड़की को ले आया था। इसके बाद से बस्ती में उसका काफी विरोध था और वह वहां नहीं जाता था। परिवार से भी उसका खास लगाव नहीं था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के काफी प्रयास के बाद उसकी पत्नी को लाया जा सका। संभल जिले के गांव भूपखेड़ी के प्रधान भी उसकी पत्नी के साथ आए थे। इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। रविवार सुबह जब कैंट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया तो एहतियात के तौर पर काफी पुलिसबल मौजूद रहा।

संबंधित खबर- UP: एक बदमाश... 15 नाम, बिथरी में डाली थी डकैती, की थी दो पुजारियों की हत्या; मुठभेड़ में दुर्दांत अपराधी ढेर
विज्ञापन


रिकॉर्ड में इफ्तेकार के 15 नाम
बिथरी चैनपुर क्षेत्र के उदयपुर गांव में एक साल पहले हुई डकैती में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान को पुलिस ने नौ अक्तूबर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उसके पास धूम नाम से जो आधार कार्ड मिला, उससे उसकी पहचान जगत भट्ठा ग्राम भूपखेड़ी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस को जांच में पता लगा कि उसका असली नाम इफ्तेकार उर्फ शैतान है, लेकिन शाम तक उसके 15 नाम और सात जिलों में उसका आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

ये नाम आए थे सामने
इफ्तेकार, धूम, लड्डे, सोल्जर, लोधा, सैदान, शाकिर, रोहित, मोटा, शैतान, इफ्तखार, इस्तेकार, फिरोज, इश्तहार और फौजी।

बदमाश इफ्तेकार के सात पते
- बरी चौक, कादरगंज रोड, थाना गंज डुंडवारा, जिला कासगंज।
- जगत भट्टा ग्राम भूपखेड़ी, थाना टीला मोड़, जिला गाजियाबाद।
- ग्राम मखरेडा, थाना मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद।
- मोहल्ला मुकर्रमपुर, कस्बा सीरसी, जनपद संभल।
- दुर्वेदी थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर।
- आलमपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर।
- ग्राम डेराबोजी, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर।
- इन सात जिलों में मिले 19 मुकदमे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें