फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली डबल मर्डर: सुबह चाचा-भतीजे को गोलियां से भूना, शाम को पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव घारमपुर में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। शाम को असलहा बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों को पैरों में गोली मारकर दबोच लिया।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह चाचा-भतीजे को गोलियों से भूनने वाले आरोपियों ने शाम को फिर दुस्साह दिखया। इस बार पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी शरीफ खां व अब्बास खां को बृहस्पतिवार शाम पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया। दोनों ट्रेन पकड़कर बाहर भागने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहों के बारे में पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद घटनास्थल से कुछ दूर खंडहर में तमंचे छिपा दिए थे। 

संबंधित खबर- Bareilly News: फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर पुलिस असलहे बरामद करने गई तो आरोपियों ने तमंचे उठाते ही पुलिस टीम पर पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिसकर्मियों ने आरोपियों पर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे बरामद किए हैं।

चाचा-भतीजे को घेरकर बरसाईं थी गोलियां 
फरीदपुर क्षेत्र के घारमपुर गांव निवासी दौलत खां (50) और उनके रिश्ते के भतीजे रहीस खां (32) की बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दोनों दोनों बाइक से पालेज देखने जा रहे थे। गांव के ही शरीफ खां, अब्बास खां व उनके साथियों ने बुखारा रोड पर नवनिर्मित कॉलोनी में उन्हें घेर कर दौलत खां पर फायरिंग शुरू कर दी। रहीस खां वहां से जान बचाकर भागा। सौ मीटर दूरी पर आरोपियों ने उसे भी घेर लिया और कई गोलियां मारीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल से मिले कई खोखे
हत्या के बाद फरीदपुर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहां से 315 व 312 बोर के कई खोखे बरामद किए। ये खोखे पूरी कहानी बयां कर रहे थे कि किस तरह बर्बरता से दोनों के शरीर को छलनी किया गया है। एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें