फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी में बरेली का दबदबा, नीरज गोयल बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Wed, 15 Jul 2026 03:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 317वीं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को लखनऊ में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के साथ केंद्रीय टीम ने शपथ ली। इसमें बरेली चैप्टर का दबदबा रहा। नीरज गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मयूर धीरवानी राष्ट्रीय सचिव बने। 
विज्ञापन
केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बरेली चैप्टर को महत्वपूर्ण दायित्वों से सम्मानित हुए पदाधिकारी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के साथ ही केंद्रीय टीम का शपथ ग्रहण समारोह तथा 317वीं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को लखनऊ स्थित आईआईए मुख्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए संगठन की कार्ययोजना और एमएसएमई क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कार्यकारिणी में बरेली चैप्टर का विशेष दबदबा देखने को मिला। जिले के कई उद्यमियों को राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर बड़े दायित्व सौंपे गए हैं। 

विज्ञापन


बरेली चैप्टर के नीरज गोयल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मयूर धीरवानी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल और तनुज भसीन को केंद्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। बैठक में आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। 

बरेली का प्रतिनिधित्व मजबूत
विभिन्न विषयगत समितियों में भी बरेली का प्रतिनिधित्व मजबूत रहा। अभिनव अग्रवाल को ऊर्जा दक्षता समिति का अध्यक्ष, अल्पित अग्रवाल को सौर ऊर्जा एवं ई-वाहन समिति का सह-अध्यक्ष और एसके सिंह को वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। राकेश धीरवानी को बरेली मंडल सचिव, ऋषभ अग्रवाल को ऊर्जा दक्षता समिति का को-चेयरमैन, अशोक मित्तल को मंडी समिति का सह-अध्यक्ष, दीपांशु अग्रवाल को कृषि आधारित उद्योग समिति का सह-अध्यक्ष और गौरव मित्तल को निर्यात-आयात समिति के सह-अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


बैठक में बरेली चैप्टर का प्रतिनिधित्व करते हुए चैप्टर सचिव धनंजय विक्रम सिंह और सह-कोषाध्यक्ष शार्दुल शंखधार समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने भी योजनाओं पर अपने विचार रखे। बरेली चैप्टर के सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी ऋषभ दीक्षित ने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी में बरेली को मिला यह प्रतिनिधित्व पूरे क्षेत्र के उद्योग जगत के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें