तहसील सदर 48 घंटे के लिए बंद
बरेली। कोरोनो संक्रमण के सोमवार को 262 नए केस सामने आए हैं। यह अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को संक्रमित मिली नेकपुर की 55 वर्षीय महिला की कोविड अस्पताल में सोमवार सुबह सात बजे मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद बदायूं कोतवाली के रहने वाले एक 74 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया, जबकि मुखर्जी अस्पताल वाली गली में रहने वाले एक प्रतिष्ठित कारोबारी की कोरोना संक्रमण से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उधर, कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद क्लस्टर घोषित रिछोला कस्बे को प्रशासन ने 14 दिन के लिए सील कर दिया है।