फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली- खेत में खून से लथपथ मिली थी लाश, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीनी मिलकर्मी की मौत का मामलाः जमीन के विवाद में हत्या का लगाया आरोप, एसपी क्राइम ने सीओ को सौंपी जांच

बरेली। खेत पर गए चीनी मिल के संविदा कर्मचारी का शव 17 जुलाई को गन्ने के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला था। मृतक के परिवार ने गांव के ही एक दबंग पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लगातार थाने के चक्कर काटने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो मृतक की पत्नी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसपी क्राइम ने सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

देवरनिया क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद की मिथलेश देवी ने एसपी क्राइम को बताया कि इनके पति मोहनलाल सेमीखेड़ा चीनी मिल में संविदा कर्मचारी थे। वह 17 जुलाई को सुबह करीब छह बजे खेत पर गए थे। कुछ देर बाद गन्ने के खेत में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मिथलेश के मुताबिक, उन्होंने एक दबंग पर जमीन के विवाद में पति की हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें