फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः खतरा बढ़ा.. 48 घंटे में दोगुने हुए संक्रमित

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच डॉक्टरों ने दिया सतर्क रहने का सुझाव
विज्ञापन

कई केसों में संक्रमण की चेन गुम होने से गंभीर हो रहे हालात

बरेली। जिले भर में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले तक जहां 10-15 दिन में संक्रमण के मामले दोगुने हुए थे अब 48 घंटे के भीतर केस दोगुने हो गए हैं। अफसरों के माथे पर भी इसके बाद तनाव की लकीरें साफ दिखने लगी हैं। दूसरी ओर तमाम केसों में संक्रमण की चेन गुम होने को भी बड़े खतरे का संकेत माना जा रहा है। हालांकि अफसर इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार तक जिले में सक्रिय संक्रमितों की तादाद 33 थी। बुधवार को 15 और गुरुवार को 19 संक्रमित मिलने के बाद 48 घंटे में ही यह संख्या सीधे 48 और फिर 67 पर पहुंच गई। दो दिन में सामने आए इन 34 केस में महिला पुलिसकर्मी समेत एक युवक में संक्रमण की चेन भी गुम है। आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक जिले में 3576 सैंपल की जांच हुई जिनमें 112 संक्रमित और 3321 निगेटिव निकले। करीब डेढ़ सौ सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। दो संक्रमित की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं रुक सकता संक्रमण का बढ़ता फैलाव
संक्रामक रोग चैप्टर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डॉ. अतुल अग्रवाल का कहना है कि दो महीने के लॉकडाउन में सरकार ने संक्रमण से बचाव के तरीके सिखा दिए हैं। लोग इन पर अमल नहीं करेंगे तो संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जाएगा। कोरोना के लिए हर इंसान शिकार है इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। लोग आपसी दूरी, मास्क, हाथ धोने की आदत डालें। नशे से दूर रहें ताकि इम्युनिटी मजबूत हो।

अस्पताल को फिर तैयार करने के लिए मांगा समय

निजी मेडिकल कॉलेज जहां लेवल-2 के मरीज आइसोलेट किए जा रहे हैं, उसने जिला सर्विलांस अधिकारी से तीन महीने से चल रहे कोविड-19 संक्रमितों के इलाज से कुछ दिन की राहत की मांग की है ताकि सभी वार्ड और परिसर को सैनिटाइज करने के साथ सुविधाएं बढ़ाई जा सकें। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि अस्पताल का अनुरोध मान लिया गया है। इस दौरान सभी मरीज दूसरे मेडिकल कॉलेज में बनाए गए एल-3 कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किए जाएंगे। ब्यूरो

मानसस्थली को एल-1 कोविड अस्पताल बनाने पर संशय

शासन के आदेश पर जिले में 1500 बेड बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। फरीदपुर के एक विद्यालय में 80 बेड का एल-1 कोविड-19 अस्पताल बनाने की कवायद शुरू की गई थी लेकिन इसे लेकर पेच फंसता नजर आ रहा है। बताते हैं कि विद्यालय के प्रिंसिपल ने विद्यालय को एल-1 कोविड अस्पताल बनाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कहते हुए स्वास्थ्य विभाग को पुनर्विचार के लिए पत्र लिखा है। ब्यूूरो

सैंपलिंग कैलेंडर: वृद्धाश्रम अनाथालय और नारी निकेतन में लिए सैंपल

शासन की ओर से जारी कैलेंडर के तहत शुक्रवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट के प्रभारी अभिषेक त्यागी के निर्देशन में नारी निकेतन से दस, किशोर सदन किला से दस, लाल फाटक वृद्धाश्रम से छह सैंपल लिए गए हैं। हालांकि, इसमें किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें