फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर में ढाबे पर खाना खाता मिला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

विज्ञापन
आईसीएमआर के ताजा अध्ययन के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों में 83 फीसदी पुरुष हैं। - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलिस ने ढाबा किया सील, युवक के संपर्क में आए लोगों के लिए जाएंगे सैंपल

फरीदपुर। नगर में एक के बाद एक मोहल्ला हॉटस्पॉट बनता जा रहा है, लेकिन लोग अब भी लापरवाह बने हुए हैं। शुक्रवार को कस्बे में तीन और संक्रमित मिले, इनमें से दो बक्सरिया मोहल्ले और एक फैक्टरी का मजदूर है। शाम को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने पहुंची तो वह फैक्टरी के पास ढाबे पर खाना खाता मिला। टीम के पहुंचने पर जब लोगों को उसके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने ढाबा सील कर दिया है और वहां फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर में पश्चिमी छोर पर मोहल्ला फर्रखपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मोहल्ला बक्सरिया में बुजुर्ग दंपती, जो आठ जून को दिल्ली से वापस आया था, शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताते है कि दंपती को होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन वह लोगों से मिलता जुलता रहा। दंपती को भोजीपुरा स्थित एल-वन अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा बिहार से एक प्रवासी मजदूर अपने साथी को लेकर कस्बे की एक फैक्टरी में चार दिन पहले काम करने आया था। वह ढाबे पर ही रह रहा था। फैक्टरी मालिक ने पहले उसे कोरोना टेस्ट कराने को कहा था। जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार शाम जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लेने पहुंची तो वह ढाबे पर खाना खा रहा था। युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लगते ही ढाबे पर हड़कंप मच गया। अब जो भी लोग उसके संपर्क में आए हैं, उनका भी टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें