फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करोड़ों की ठगी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरफ्तार, मेरठ से पकड़कर लाई बरेली क्राइम ब्रांच

Tue, 15 Sep 2026 01:06 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में बरेली क्राइम ब्रांच ने पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद निवासी कश्यप पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर करीब 38 मामले दर्ज हैं। उसे मेरठ से पकड़ा गया और भोजीपुरा पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
आरोपी पन्नालाल कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली समेत कई जिलों में होटल व फैक्टरी के नाम पर जमीन खरीद के बहाने किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग के सरगना पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। बरेली क्राइम ब्रांच ने पन्नालाल कश्यप को मेरठ में गाजियाबाद मार्ग पर परतापुर मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा। उस पर फर्जी आधार कार्ड के प्रयोग, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दो मामलों में 54 लाख की धोखाधड़ी में वह वांछित था।
विज्ञापन


Trending Videos

एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि पन्नालाल कश्यप दो अलग-अलग मामलों में वांछित था। पहला मामला आठ अगस्त 2023 को साईम खान ने दर्ज कराया, इसमें 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। दूसरा मामला उसी दिन अनिल कुमार सिंह ने 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का दर्ज कराया। बरेली पुलिस की अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अरुण कुमार इसकी विवेचना कर रहे थे। उन्होंने सोमवार रात पन्नालाल को मेरठ से उसकी बलेनो कार समेत कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: डेढ़ साल नहीं ली सुध, पुलिस अफसरों का नाम लिया तो डेढ़ दिन में गुर्गे गिरफ्तार, गुलाटी अब तक फरार

 

ये मिला सामान, गाजियाबाद में भी मुकदमे दर्ज
एसपी क्राइम ने बताया कि पन्नालाल कश्यप के पास से दो मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट और रिवॉल्वर व राइफल के दो लाइसेंस प्रपत्र बरामद हुए हैं। एक राडो घड़ी और अन्य सामान भी मिला है। पन्नालाल पर भोजीपुरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। गाजियाबाद के बिजली चोरी थाने में भी उसके खिलाफ बिजली चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी पन्नालाल कश्यप को क्राइम ब्रांच की टीम ने मेरठ-गाजियाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। इससे पहले इसी गिरोह से जुड़े 35 अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें