फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में टिकट बंटवारे में धांधली: राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

Tue, 24 May 2022 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

दरअसर, तौकीर आलम भाषण दे रहे थे तभी महानगर संगठन के विजय मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ताराचंद चौधरी और उनके बेटे एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित कुछ और लोग विधानसभा में टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित एक लॉन में आयोजित कांग्रेस की मंडलीय कार्यशाला में राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन

दरअसर, तौकीर आलम भाषण दे रहे थे तभी महानगर संगठन के विजय मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ताराचंद चौधरी और उनके बेटे एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित कुछ और लोग विधानसभा में टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाने लगे।

इस पर तौकीर आलम ने कहा कि कार्यशाला के बाद उनकी बात सुन ली जाएगी। विजय नहीं माने और बहस करते रहे। अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान विजय ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। यह देखकर अन्य कार्यकर्ता भड़क उठे और विजय को पीटने लगे। उन्हें कार्यशाला से बाहर कर दिया। यह हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा। बाद में मामला शांत होने पर कार्यशाला फिर से शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें