फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेजः पंजीकरण के लिए 10 से खुल जाएगी वेबसाइट.. दाखिले 25 से

Sun, 09 Aug 2020 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष की सभी कक्षाओं के लिए छात्र कर सकेंगे आवेदन

बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक की कक्षाओं के लिए 10 अगस्त से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। 25 अगस्त को मेरिट जारी करने के साथ ही दाखिले भी शुरू कर दिए जाएंगे। कॉलेज की वेबसाइट10 अगस्त को सुबह दस बजे खुल जाएगी। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सौ रुपये फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बीए, बीएससी और बीकॉम इन तीनों की कक्षाओं के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए छात्र बरेली कॉलेज की वेबसाइट या बीसीबी ऑनलाइन एडमिशन डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें छात्रों को इंटर के अंकपत्र, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, फोटो आदि अपलोड करना होगा। प्रवेश नियंत्रक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि सभी छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पहले भरी गई सभी सूचनाओं को चेक लें। उसके बाद ही 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करें। इसमें वही छात्र पंजीकरण करा सकते हैं, जिन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय में पंजीकरण 25 मई से शुरू हो चुके हैं और 20 अगस्त तक होने हैं। उन्होंने बताया बरेली कॉलेज में 20 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। इसके बाद 25 अगस्त को मेरिट जारी करने के साथ चयनित छात्रों के मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना भेजी जाएगी। ये छात्र 10 सितंबर तक प्रवेश लेकर फीस जमा कर सकते है। यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जरूरी निर्देश

  • स्कैन फोटो जेपीईजी प्रारुप में 50 केबी की फाइल साइज तक
  • स्कैन हस्ताक्षर जेपीईजी प्रारुप में 30 केबी की फाइल साइज तक
  • स्कैन या डाउनलोड की गई इंटर की अंकतालिका जेपीजी प्रारुप में 100 केबी से एक एमबी तक
  • फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड नंबर
  • एक जुलाई 2013 के बाद जारी जाति प्रमाणपत्र, जेपीजी प्रारूप में 100 केबी से एक एमबी तक
  • विश्वविद्यालय पोर्टल पर किए गए पंजीकरण की स्कैन कॉपी
  • बरेली कॉलेज में इतनी सीटों पर होंगे प्रवेश
  1. बीए - 1840
  2. बीकॉम - 1040
  3. बीएससी पीसीएम ग्रुप -880
  4. बीएससी जेडबीएम ग्रुप-720

‘बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए 10 अगस्त से सुबह दस बजे से वेबसाइट खुल जाएगी। इसमें सभी छात्र सावधानीपूर्वक और पूरी व सही सूचना भरें।’- डॉ. राजीव मेहरोत्रा, प्रवेश नियंत्रक व एचओडी कॉमर्स विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें