जिन बाहरी महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया गया है, उनकी परीक्षाएं कराना संभव नहीं होगा। प्राचार्य ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएं और बाहरी छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।
कुलपति का आदेश
हालांकि, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश के मुताबिक ग्रीष्मावकाश की अवधि में प्रवेश प्रक्रिया, पहले से चल रहीं परीक्षाएं, मूल्यांकन और अन्य आवश्यक कार्य पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार जारी रहेंगे। जो शिक्षक इस छुट्टी के दौरान परीक्षा या शैक्षणिक कार्यों में अपना योगदान देंगे, उन्हें इसके बदले नियमानुसार प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा, जिसे प्राचार्य स्तर पर समायोजित किया जा सकेगा।