तीसरी मेरिट के आधार पर नौ और दस सितंबर को भी होने हैं दाखिले
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। स्नातक कक्षाओं में अब तक 4480 सीटों में से 2313 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। मंगलवार को भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी रही है। तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश के लिए अभी दो दिन का वक्त और है।
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बरेेली कॉलेज ने सोमवार की शाम को तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी थी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के दाखिले मंगलवार से शुरू हो गए हैं। यह प्रक्रिया बुधवार और गुरुवार को भी जारी रहेगी। तीसरी सूची में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी लिस्ट जारी की गई थी।
बरेली कॉलेज की स्नातक कक्षाओं में अब तक हुए प्रवेश की स्थिति
कक्षा कुल सीट अब हुए प्रवेश
बीएससी मैथ 880 466
बीएससी बायो 720 352
बीकॉम 1040 612
बीए 1840 883
बीबीए 240 180
बीसीए 160 127
बीकॉम ऑनर्स 160 135
स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रवेश चल रहे हैं। -डॉ. राजीव मेहरोत्रा, प्रवेश समन्वयक, बरेली कॉलेज