फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज : हफ्ते में दो दिन होगी हर संकाय में पढ़ाई

विज्ञापन
कक्षाएं शुरू करने के लिए साथी शिक्षकों के साथ मंत्रणा करते बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शेड्यूल तयः परास्नातक की कक्षाएं रोज चलेंगी मगर 50 फीसदी छात्र ही बुलाए जाएंगे
विज्ञापन

कक्षाओं को सैनिटाइज कराने की वजह से 23 के बजाय 24 को खुलेगा कॉलेज

बरेली। कोरोना काल के बाद बंद चल रहा बरेली कॉलेज 24 नवंबर से खुलेगा। हालांकि शासन ने 23 नवंबर से विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हैं मगर कॉलेज प्रशासन का कहना है कि 23 को सैनिटाइजेशन की वजह से कॉलेज 24 नवंबर को खुलेगा। कोविड-19 के नियमों का अनुपालन कराने के लिए स्नातक के प्रत्येक संकाय की पढ़ाई के लिए हफ्ते में दो-दो दिन निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक में तय हुआ कि स्नातक प्रथम वर्ष में बीएसी की पढ़ाई सोमवार-मंगलवार, बीए की बुधवार-गुरुवार, कॉमर्स की शुक्रवार- शनिवार को होगी। लॉ की पढ़ाई के लिए हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार तय किए गए हैं। परास्नातक की कक्षाएं प्रतिदिन चलेंगी मगर एक दिन में केवल 50 फीसदी छात्र ही बुलाए जाएंगे। इसके लिए विभागाध्यक्ष अपने स्तर से शेड्यूल तैयार करेंगे। बीलिब के लिए सोमवार, मंगल, बुधवार और एमलिब के लिए गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है।

बीसीए, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स के लिए सेक्शन के आधार पर दिन तय

प्राचार्य ने बताया कि बीसीए सेक्शन-ए के छात्रों की पढ़ाई के लिए सोमवार, मंगलवार, बुधवार और सेक्शन-बी के लिए गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार के दिन तय किए गए हैं। यही शेड्यूल बीबीए और बीकॉम ऑनर्स के छात्रों के लिए भी तय हुआ है। हालांकि बीएड के लिए सिर्फ 25 छात्रों को ही एक दिन में बुलाया जाएगा।

आईकार्ड और सेक्शन के लिए दिन के हिसाब से बुलाए गए छात्र

बरेली कॉलेज में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को आईकार्ड और सेक्शन आवंटित करने के लिए दिन तय किए गए हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को सोमवार, मंगलवार व बुधवार और छात्रों को बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को बुलाया गया है।

‘ कोरोना को ध्यान में रखते हुए 24 नवंबर से कॉलेज खोलने के लिए तैयारी की गई है। इसमें शेड्यूल के आधार पर छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।’ - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें