फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशीनगर में चार मंजिला निर्माणधीन भवन गिराया

विज्ञापन
बीडीए द्वारा गिराया अवैध निर्माण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बिना नक्शा बनाया जा रहा था भवन, नोटिस का जवाब भी नहीं दिया

बरेली। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बीडीए की टीम ने मुंशीनगर में बिना नक्शे के बनाया जा रहा चार मंजिला भवन जेसीबी से गिरवा दिया। इस मामले में नोटिस भी जारी किया गया था मगर जवाब न मिलने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मुंशीनगर में अलशफा अस्पताल के पास अनाधिकृत रूप से भूतल पर चार कमरे, किचन, बाथरूम की छत डालकर प्रथम तल पर निर्माण का काम चल रहा था। भवन स्वामी को कई बार नोटिस देकर जवाब मांगा गया मगर जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई करते हुए भवन को गिराया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बीडीए वीसी ने शुक्रवार को रामगंगा आवासीय कालोनी का भी निरीक्षण किया। कहा कि एग्जीक्यूटिव क्लब रोड पर नकटिया नदी से रामगंगा नगर आवासीय योजना को मिलाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सेक्टर-3 में आरसीसी पोल विद्युत सप्लाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें