फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ‘गुरुजी’ को दी राहत छात्रनेता पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में छात्रनेता और मुख्य प्रवेश समन्वयक के बीच हुए विवाद में पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन को राहत देते हुए उनके खिलाफ छात्रनेता मोहित कुमार सिंह की ओर से लिखाई गई एससी एसटी की रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है। उधर, मुख्य प्रवेश समन्वयक की ओर से मोहित के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट में चार्जशीट लगा दी है। छात्रनेता ने इस मामले को लेकर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से मुलाकात कर दोबारा विवेचना कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान एक एडमिशन को लेकर छात्रनेता मोहित और मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग के बीच सेमिनार हॉल में विवाद हो गया था। दोनों ने ही एक-दूसरे पर अभद्रता के आरोप लगाए थे और कॉलेज में खासा हंगामा हुआ था। हंगामे के बाद मोहित के प्रार्थनापत्र को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने पुलिस को अग्रसारित कर दिया था और डॉ. अनुराग मोहन के खिलाफ थाना बारादरी में एससी एसटी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस पर शिक्षकों ने हंगामा कर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को ठप कर दिया। दो-तीन हंगामा मचने के बाद डॉ. अनुराग मोहन की तहरीर पर छात्रनेता मोहित समेत 20-25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जाते-जाते सीओ दे गए राहत
एससी एसटी के मुकदमे की विवेचना तत्कालीन सीओ कुलदीप कुमार कर रहे थे। पिछले दिनों उनका ट्रांसफर हो गया। बताया जाता है कि 12 सितंबर को ट्रांसफर पर जाने से पूर्व डॉ. अनुराग मोहन को राहत देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा गए। इसको लेकर छात्रनेता मोहित ने एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से शिकायत करके दोबारा विवेचना कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें