फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी वरिष्ठता पर खुद विवाद, वो क्या करेगा किसी और की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग में शिक्षक डॉ. आरिफ नदीम और महिला शिक्षक के बीच हुए विवाद में चल रही जांच में अब जांच अधिकारी पर ही सवाल उठा दिए गए हैं। डॉ. आरिफ नदीम ने जांच अधिकारी डॉ. नसीम अख्तर की वरिष्ठता पर सवाल उठाते हुए प्राचार्य को पत्र भेजा है। उनका कहना है डॉ. नसीम अख्तर पहले से ही वरिष्ठता मामले में घिरे हैं तो वह निष्पक्ष जांच कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को चार अक्तूबर को बातचीत के लिए बुलाया था। माना जा रहा था कि इस दिन कमेटी कोई निर्णय दे सकती है। लेकिन उससे पहले ही जांच अधिकारी पर सवाल उठ खड़े हुए। अब कहा जा रहा है कमेटी की जांच और लंबी चल सकती है या कमेटी में कोई बदलाव हो सकते हैं। हालांकि डॉ. नदीम के पत्र पर प्राचार्य को फैसला लेना है।

छात्रा मामले में समिति ने सौैंपी जांच रिपोर्ट
बरेली। समाजशास्त्र विभाग में छात्रा और शिक्षिका उमा चरण के बीच हुए विवाद के मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को भेज दी है। अब मामले में प्राचार्य को निर्णय लेना है। सूत्रों की माने तो शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने द्वेष भावना से कुछ नहीं कहा। जांचकर्ता डॉ. पूर्णिमा अनिल का कहना है कि दोनों के बयान लिए गए। उस आधार पर रिपोर्ट प्राचार्य को भेज दी है। एडमिशन मामले में भी प्राचार्य को निर्णय लेना है। बता दें कि समाजशास्त्र विभाग ने एक छात्रा ने शिक्षिका पर अभद्रता और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से शिकायत की थी जिसकी जांच चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें