फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटीपार्लर संचालिका के पति ने मचाया गोली लगने का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ब्यूटीपार्लर संचालिका के पति ने देर रात दो लोगों पर खुद के पैर में गोली मारने का शोर मचाया और जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ही मामला खारिज कर दिया। कुछ समय पहले ही दूसरे पक्ष ने उसके परिवार पर एनसीआर कराई थी।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ की मठिया निवासी गुड्डू उर्फ इदरीश मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। गुड्डू के बांये पैर में घाव था। उसने बताया कि उसकी पत्नी पार्लर चलाती हैं। वह उन्हें पार्लर बंद कराकर घर लेकर जा रहा था। तभी नई बस्ती नरकुलागंज के कामरान और फैजान ने उसे गोली मार दी। ये लोग उसके घर के सामने चक्कर लगाते हैं और शराब पीते हैं। सोमवार रात इन्हें ऐसा करने से रोका था। इसी वजह से यह नाराज थे। वहीं, प्रेमनगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कामरान ने मंगलवार दोपहर ही शोबी व उसके भाइयों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई थी। गुड्डू शोबी का चाचा है जो झगड़े में शामिल था। शायद क्रास रिपोर्ट बनाने को यह ड्रामा किया गया है। डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में भी बारूद या गोली का जिक्र नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें