फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज का 182वां स्थापना दिवस पर सम्मानित होंगे पूर्व छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ब्रिटिश शासनकाल में स्थापित बरेली कॉलेज का बुधवार को 182वां स्थापना समारोह मनाया जाएगा। इसको लेकर अपराह्न चार बजे कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पांच पूर्व छात्रों का सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड के सबसे प्राचीन महाविद्यालय, बरेली कॉलेज की स्थापना 17 जुलाई 1837 में ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी। 57 छात्र-छात्राओं के साथ शुरू हुआ यह कॉलेज अब बरेली ही नहीं आसपास के जिलों में सर्वाधिक लोकप्रिय कॉलेजों में गिना जाता है। बुधवार को इसका 182वां स्थापना दिवस है। इसको लेकर अपराह्न चार बजे बरेली कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें पूर्व छात्र के साथ ही बरेली कॉलेज में प्राचार्य रहे डॉ. एमएस भटनागर, डॉ. एनएल शर्मा, चिकित्सक डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. भ्रमरेश शर्मा और अधिवक्ता मिलन गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें