फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज: पहले दिन 40 फीसदी विद्यार्थी ही आए

विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : Wiki
विज्ञापन
बरेली। कोरोना की वजह से करीब आठ महीने से बंद चल रहे बरेली कॉलेज में मंगलवार से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू होने से परिसर में लंबे समय बाद चहल-पहल दिखाई दी। हालांकि पहले दिन शेड्यूल के मुताबिक तय संख्या के 40 फीसदी ही विद्यार्थी पहुंचे। उन सभी को कक्षाओं में उचित दूरी के साथ बैठाया गया।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से संक्रमण का खतरा पैदा होने के बाद से मार्च से बरेली कॉलेज में भी नियमित कक्षाओं का संचालन बंद है। शासनादेश के बाद अन्य महाविद्यालयों के साथ बरेली कॉलेज में भी नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। संक्रमण को देखते हुए कक्षाओं में ज्यादा भीड़ न रहे, इसके लिए स्नातक व परास्नातक के साथ अन्य कक्षाओं में विद्यार्थियों को शेड्यूल के आधार पर बुलाया गया था। कोरोना के बाद पहले दिन खुले बरेली कॉलेज में काफी भीड़ रही। पहले दिन शेड्यूल के आधार पर जितने विद्यार्थियों को आना था, उसके मुकाबले 40 फीसदी ही विद्यार्थी ही मौजूद रहे। क्लास रूम में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एक बेंच पर दो स्टूडेंट्स को ही बैठाया गया। इसके अलावा मास्क लगाने और सैनिटाइजर साथ रखने की अनिवार्यता को लागू किया गया। कॉलेज में कई जगहों पर थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था रही।

कई जगहों पर उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियां

बरेली कॉलेज में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया के साथ नियमित कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है। मंगलवार को इस वजह से काफी भीड़ रही। प्राचार्य कक्ष के पास बड़ी संख्या में छात्राएं फार्म जमा करने के लिए लाइन लगाए खड़ी थी। धक्का-मुक्की के बीच सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं हो पा रहा था। कई जगहों पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था नहीं थी।
कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन हो रहा है। पहले दिन करीब 40 फीसदी उपस्थिति रही। शेड्यूल के आधार पर कक्षाओं में उपस्थित रहने के निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें