फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली ने अमरोहा को मात देकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
26वीं अंतर-जनपदीय बरेली जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेला गया फाइनल
विज्ञापन


बरेली। रिर्जव पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में चल रही 26वीं अंतर-जनपदीय बरेली जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल खेला गया। इसमें बरेली ने अमरोहा को 40 रनों से मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
इस दौरान मुकाबले में अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जनपद बरेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 236 रन बनाए। बरेली की ओर से अवनीश चपराना ने 41 गेंदों में सात चौके और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। कमल चंदेल ने भी 37 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। जनपद अमरोहा की ओर से अभिषेक गिल ने चार ओवरों में 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा की टीम 18.3 ओवरों में 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अतुल चौधरी ने 36 गेंदों में 82 रन बनाए। चेतन ने भी 31 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। फाइनल मैच में सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष के नेतृत्व में जनपद बरेली ने 40 रनों से जीत हासिल की। बरेली की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमल चंदेल ने चार ओवरों में 31 रन देकर चार विकेट झटके। संवाद
विज्ञापन


- बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को किया गया पुरस्कृत
प्रतियोगिता की पांच पारियों में 310 रन बनाकर व नौ विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले जनपद बरेली के अवनीश चपराना को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब जनपद बरेली के कमल चंदेल को मिला। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब जनपद अमरोहा के अभिषेक गिल को प्रदान किया गया। जनपद बरेली के शशिकांत ने सर्वश्रेष्ठ फील्डर का खिताब जीता। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष चंद सोनकर आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन पुलिस उपाधीक्षक (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह पाटनी की ओर से किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हरमीत सिंह ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें