फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दिल की सर्जरी कराकर लौट रहे स्टेशनरी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, बेटा-बहू समेत तीन घायल

Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बरेली के स्टेशनरी कारोबारी विनय कुमार अरोड़ा  की मौत हो गई जबकि बेटे,बहू और दो साल की पोती घायल हो गई।
विज्ञापन
विनय कुमार अरोड़ा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल की सर्जरी कराकर लौट रहे बरेली के स्टेशनरी कारोबारी विनय कुमार अरोड़ा (67) की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार चला रहा कारोबारी का बेटा गौरव, उसकी पत्नी व दो साल की बेटी घायल हो गए। हादसे की वजह गौरव को झपकी आना बताई जा रही है। इससे कार हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई थी। हादसा मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हुआ। 

विज्ञापन


विनय कुमार अरोड़ा बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गांधी नगर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि विनय अरोड़ा की दिल्ली के मेदांता अस्पताल में बाईपास सर्जरी हुई थी। रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद बेटा विनय उन्हें कार से लेकर बरेली ले जा रहा था। रविवार रात दो बजे कार दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गिन्नौर माफी गांव के पास से गुजरते समय पेड़ से टकरा गई।

Bareilly News: फौजी की वर्दी पहन कैंट में घूम रहा था युवक, मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पकड़ा; बरामद हुआ ये सामान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार में मौजूद विनय अरोड़ा, विवेक, विवेक की पत्नी नेहा, दो साल की बेटी अनायरा को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां विनय अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर उनके मुरादाबाद में रहने वाले रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में बरेली से परिजन भी मुरादाबाद आ गए। घायलों को अपने साथ बरेली ले गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन विनय अरोड़ा का शव भी साथ में बरेली ले आए। बरेली में अरोड़ा के आवास पर तमाम लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें