प्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर शर्मा नंदू भय्या जी बरेली पहुंच गए हैं। वह यहां श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित श्री श्याम गुणगान महोत्सव में शामिल होंगे और श्याम का गुणगान करेंगे। यह कार्यक्रम श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में शाम 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। नंदू भय्या के बरेली पहुंचने पर श्याम परिवार को लोगों ने रामपुर रोड स्थित परसाखेड़ा पहुंच कर जोरदार स्वागत किया। इसमें राम औतार (प्रधान जी), श्याम बिहारी गोयल, कृष्ण औतार, मंगल चंद्र, प्रशांत गोयल, नवीन गोयल, शुभम अग्रवाल, रवि गुप्ता, क्षितिज अग्रवाल, मोनू झंवरृ, विक्की लाला, महेश जालान, राम खंडेलवाल, राहुल जौहरी, समित अग्रवाल, कुक्की अरोरा, दीपेश (डीके), शिवम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि शामिल रहे।