छह महीने में भूमि अधिग्रहण पूरा कराएंगे अधिकारी
बरेली से बदायूं के बीच बाइपास और चौड़ीकरण के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। मुआवजा तय हो चुका है। अब मुआवजे का भुगतान किया जाना है। एनएचएआई के अधिकारी और भूमि अध्याप्ति अधिकारी तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुआवजे का वितरण कराएंगे। अगले छह महीने में अधिग्रहण पूरा करने की तैयारी है।
यहां बनेंगे आरओबी व बाइपास
- मलगांव में तीन किलोमीटर लंबा बाइपास व रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज।
- बिनावर में 2.5 किलोमीटर लंबा बाइपास।
- हिम्मतपुर में 1,85 किलोमीटर लंबा बाइपास।
- देवचरा में 5.70 किलोमीटर लंबा बाइपास।
एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बदायूं से बरेली के रिंग रोड तक 38.5 किलोमीटर हाईवे का नए सिरे से निर्माण होगा। जमीन अधिग्रहण के बाद कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। ढाई साल बाद बरेली से मथुरा तक वाहन रफ्तार भर सकेंगे।