फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली बी ने सी को 100 रनों से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गंगाशील क्रिकेट अकादमी में अंडर-16 वर्ग में जिलास्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बृहस्पतिवार को बरेली बी और बरेली सी टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस मौके पर बरेली बी ने बरेली सी को 100 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

इसमें बरेली बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। विशाल ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। संदीप ने 40 रनों का योगदान दिया। बरेली सी के लिए अमरदीप और लव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बरेली सी की पूरी टीम 27.3 ओवरों में मात्र 76 रनों पर ढेर हो गई। इसमें आरव और यश ने 17 रनों का योगदान दिया। बरेली बी के लिए गेंदबाजी करते हुए, विधान ने तीन और संकेत मिश्र ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

वरिष्ठ संयुक्त सचिव ओपी कोहली ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से बरेली ए और बरेली बी टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीता राम सक्सेना, चंचल उपाध्याय, राकेश शर्मा, संचित शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें