बरेली। रेलवे ने बरेली होते हुए एक जोड़ी और विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। अमृतसर-दरभंगा के बीच चलने वाली इस ट्रेन का संचालन नौ मई से शुरू होगा।
04608 अमृतसर-दरभंगा साप्ताहिक विशेष ट्रेन नौ मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद ब्यास जंक्शन, जालंधर, फगवाड़ा, सरहिंद, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:32 बजे बरेली जाएगी। यहां से शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए तीसरे दिन रात को 2:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04607 दरभंगा-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दरभंगा से सुबह चार बजे चलने के बाद रात 10:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। संवाद