फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

Wed, 30 Sep 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बरेली मंडल के खिलाड़ियों ने 10 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

उद्घाटन दिवस पर आयोजित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में मेरठ के सुमित बढ़ाना ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाराणसी के उत्कर्ष राज गौतम दूसरे और गोरखपुर के पियूष सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बरेली के प्रदीप कुमार ने पहला स्थान हासिल कर स्थानीय प्रशंसकों को झूमने का मौका दिया, गोंडा के आदर्श सिंह दूसरे और गोरखपुर के चंद्रमनी साहनी तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर रेस में बरेली के रोहित ने प्रथम, सहारनपुर के निखिल ने द्वितीय और लखनऊ के कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) में बरेली का दबदबा रहा, जहां रामू यादव और शिवम ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान झटका, जबकि आजमगढ़ के मुकेश कन्नौजिया तीसरे स्थान पर रहे। लांग जम्प में मुरादाबाद के सत्यम शर्मा ने बाजी मारी और उनके साथी रोहित सैनी दूसरे स्थान पर रहे, वहीं गोरखपुर के चन्द्रमनी साहनी को तीसरा स्थान मिला। शार्टपुट स्पर्धा में बरेली के उत्कर्ष ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया, सहारनपुर के सौम्य दूसरे और आगरा के कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग के मुकाबलों में भी विभिन्न जिलों की एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में बरेली की अनुष्का कुमारी ने पहला, बस्ती की ज्योति गुप्ता ने दूसरा और अयोध्या की रंजना ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 400 मीटर रेस में बरेली की अंजलि सिंह प्रथम, अयोध्या की पलक द्वितीय और झांसी की तान्या तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में बरेली की अमनप्रीत ने पहला स्थान पाया, जबकि वाराणसी की नाजबानो दूसरे और प्रयागराज की हेमा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ की सुधा ने बाजी मारी, गोरखपुर की आराध्या सिंह दूसरे और बरेली की अंजलि यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में अयोध्या की नंदनी प्रथम, बरेली की मत्सा खान द्वितीय और प्रयागराज की रीतू सरोज तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में आजमगढ़ की प्रियंका राजभर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बस्ती की अंशिका सिंह दूसरे और अलीगढ़ की पूजा चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अन्य चरण एवं रोमांचक मुकाबले आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।
इस राज्य स्तरीय खेल आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहे, जिनका प्रतियोगिता में आगमन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या, उप क्रीड़ाधिकारी अनीता नागर, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें