फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार सचिव उप चुनाव : छह बूथों पर 2,234 अधिवक्ता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव पद पर होने वाले उप चुनाव में 2,234 अधिवक्ता 22 जुलाई को मतदान करेंगे। इसके लिए छह बूथ बनाए गए हैं। तीन बूथों पर 400-400 और एक बूथ पर 334 अधिवक्ता मतदान करेंगे। शनिवार को बार सभागार में चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को पहचानपत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बार सचिव पद पर 13 और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर होने वाले उप चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार राना ने बताया कि मतदान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा। इस दौरान दोपहर 1:30 से दो बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। शाम पांच बजे तक जो अधिवक्ता लाइन में होंगे उनका मतदान कराया जाएगा।
मतदान के बाद 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे से मतगणना और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान व मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। मतदान के दौरान सभी अधिवक्ताओं को सीओपी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। शनिवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में चुनाव अधिकारी बिशंभर कुमार आनंद, राकेश कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार आजाद, रूप राम राना, आनंद कुमार रस्तोगी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें